Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम कबीरधाम Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रा…
murder case accused arrested (Image Source: AI Photo)
murder case accused arrested (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कबीरधाम

Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में हुई ग्रामीण रामसिंह बैगा की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
12 Sep 2026, 03:25 PM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में हुई ग्रामीण रामसिंह बैगा की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को ग्राम कांदावानी में चैतराम बैगा के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन था। इसी दौरान जादू-टोना करने के शक को लेकर रामसिंह बैगा का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसे जबरन बरसाती नाले की ओर ले गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत हत्यात्मक पाए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इसके आधार पर हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। 

लाठी और पत्थरों से हमला, मौके पर हुई मौत

बताया गया कि नाले के पास आरोपियों ने रामसिंह बैगा के साथ लाठी, पत्थर और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

पुलिस ने मामले में महर सिंह बैगा, धनसू बैगा और जोगी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री से हत्या की घटना से जुड़े साक्ष्यों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें