Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग CRPF जवान से विधायक तक का सफर, रामकुमार टोप्पो का…
रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल
रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल
सरगुजा संभाग

CRPF जवान से विधायक तक का सफर, रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग रेंज में पिस्टल से निशानेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की रेंज में शूट किए गए इस वीडियो में वे लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। विधायक टोप्पो पहले CRPF में सेवा दे चुके हैं और आज भी सैन्य अनुशासन, फिटनेस व प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 11:11 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 08:40 AM
सीतापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फायरिंग रेंज में पिस्टल से निशानेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की फायरिंग रेंज का है, जहां विधायक ने निशानेबाजी का अभ्यास किया। 
वायरल वीडियो में रामकुमार टोप्पो पिस्टल से लगातार फायर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका निशाना काफी सटीक दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक गोलियां चलाते हुए विधायक का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। 

सीआरपीएफ (CRPF) में रह चुके हैं रामकुमार टोप्पो 

रामकुमार टोप्पो का संबंध सुरक्षा बलों से भी रहा है। विधायक बनने से पहले वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सैन्य पृष्ठभूमि होने के कारण वे आज भी अनुशासन, फिटनेस और प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए हुए हैं। वायरल वीडियो को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे वर्तमान में जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अगर भविष्य में कभी देश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वे सेवा के लिए तैयार रहेंगे। इसी भावना के साथ वे समय-समय पर अपनी फायरिंग क्षमता और शारीरिक दक्षता का अभ्यास करते रहते हैं। 

युवाओं को सेना भर्ती के लिए देते हैं प्रशिक्षण 

रामकुमार टोप्पो इससे पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देते रहे हैं। उनका प्रयास युवाओं में अनुशासन और देश सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। यह पहली बार नहीं है जब विधायक रामकुमार टोप्पो का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले उनका नानचाकू चलाते हुए वीडियो भी चर्चा में आया था। अलग-अलग गतिविधियों के वीडियो के जरिए वे अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। 

फिटनेस और सैन्य अनुशासन को दे रहे हैं महत्व 

राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच भी रामकुमार टोप्पो अपने सैन्य अनुशासन और फिटनेस को बनाए रखने पर जोर देते हैं। फायरिंग रेंज का यह वीडियो भी इसी अभ्यास का हिस्सा बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह वीडियो खुद विधायक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें