Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम महासमुंद Dam Break: जुनवानी के फूटहा बांध टूटने से 20-25 क…
Footaha Dam Break Damages Paddy Crops (Image source:  Keertiman Media)
Footaha Dam Break Damages Paddy Crops (Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Dam Break: जुनवानी के फूटहा बांध टूटने से 20-25 किसानों की फसल बर्बाद, मौके पर पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष

Dam Break: बागबाहरा के जुनवानी खुर्द में लगातार बारिश के चलते फूटहा बांध टूट गया। पानी और मलबा खेतों में भरने से 20-25 किसानों की धान फसल प्रभावित हुई। जनपद उपाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और सर्वे की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
02 Sep 2026, 07:28 PM
बागबाहरा
रिपोर्ट: मयंक शर्मा(बागबाहरा)
Dam Break: ग्राम पंचायत जुनवानी खुर्द में लगातार हो रही बारिश के बीच फूटहा बांध टूट गया। बांध का पानी और मलबा खेतों में भरने से करीब 20-25 किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रभावित खेतों का लिया जायजा

मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की और फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग से जल्द सर्वे कराने और प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल क्षति का वास्तविक आकलन करने की मांग की।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रभावित खेतों का लिया जायजा
किसानों ने की राहत की मांग 

जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार के मुताबिक, प्रभावित किसानों ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्हें काफी खर्च करना पड़ा है। किसानों का कहना है कि यदि सहायता राशि वास्तविक नुकसान और खेती में हुए खर्च के अनुरूप नहीं मिली, तो वे ऐसी राहत राशि स्वीकार नहीं करेंगे। किसानों ने उचित क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

बांध टूटने के कारणों की जांच की मांग

जनपद उपाध्यक्ष ने वन विभाग से फूटहा बांध का निरीक्षण कर बांध टूटने के कारणों की जांच कराने की भी मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए बांध की आवश्यक मरम्मत और मजबूतीकरण कराने की बात कही।
तरुण व्यवहार ने कहा कि फसल क्षति के सर्वे में सभी प्रभावित किसानों को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नुकसान का सही आकलन कराने और पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

अधिकारियों से कार्रवाई का आग्रह

सरपंच प्रतिनिधि जनकराम नायक ने भी संबंधित अधिकारियों को बांध टूटने की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने तहसीलदार, वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित किसानों की स्थिति से अवगत कराया। मौके पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि मंगलू ठाकुर, जनपद सदस्य बलराम धुरू, सरपंच प्रतिनिधि जनकराम नायक, हीरादास टंडन, सरपंच देवकुमार बरिहा सहित प्रभावित किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें