Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Dantewada District Hospital: मरीजों को मिल रही स्…
Expansion of health services in Dantewada(Image Source: CGDPR)
Expansion of health services in Dantewada(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dantewada District Hospital: मरीजों को मिल रही स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा, 5 महीने में 273 जटिल सर्जरी सफल

Dantewada District Hospital: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। अप्रैल से अब तक यहां 273 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं। विशेषज्ञ सर्जिकल सुविधाओं के कारण मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम हुई है। अस्पताल में कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी जैसी आधुनिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
18 Sep 2026, 02:19 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dantewada District Hospital: दक्षिण बस्तर के दूरस्थ जिले दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा अब गंभीर और जटिल सर्जरी तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल में  अप्रैल से अब तक 273 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जिकल सेवाओं के विस्तार का असर यह हुआ है कि सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े शहरों और मेडिकल कॉलेजों की ओर रेफर किए जाने की जरूरत काफी कम हुई है और जिले की रेफरल दर लगभग नगण्य रह गई है। दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिलने से समय और अतिरिक्त खर्च दोनों की बचत हो रही है।
जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी के साथ अब ऑनकोलॉजी तथा प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां ब्रेस्ट कैंसर के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आगे की कीमोथेरेपी के लिए रायपुर और अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों से समन्वय कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। नॉन-कैंसरस ब्रेस्ट लम्प्स को भी कॉस्मेटिक दृष्टि से हटाने की सुविधा अस्पताल में दी जा रही है।

स्किन कैंसर इलाज में बड़ी उपलब्धि

अस्पताल में स्किन कैंसर के मामलों में ट्यूमर निकालने के साथ तत्काल फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा श्नेक्रोटाइजिंग फैसिटिस ऑफ ब्रेस्टश् जैसे दुर्लभ और गंभीर संक्रमण के मामले में तत्काल मास्टेक्टॉमी कर स्किन कवर देकर मरीज का सफल उपचार किया गया। ऐसे जटिल मामलों का जिला स्तर पर उपचार होना दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को दर्शाता है।

जिला अस्पताल में नई तकनीकों का विस्तार 

आने वाले समय में जिला अस्पताल में उपचार की सुविधाओं को और विस्तार देने की तैयारी है। थोराकोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीक शुरू होने से छाती से संबंधित जटिल रोगों के उपचार की क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड-क्लास बर्न यूनिट शुरू करने की भी तैयारी है। इससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाने की आवश्यकता कम करने में मदद मिलेगी।

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश सरकार की दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ एवं जटिल उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उपचार की क्षमता बढ़ने से बस्तर के मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें