Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से…
One accused arrested after encounter (Image Source: social media)
One accused arrested after encounter (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Delhi Crime News: कालकाजी इलाके में आस्था कुंज पार्क के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 10:01 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में आस्था कुंज पार्क के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7 बजे पीड़िता अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने आई थी। मंदिर में दर्शन के बाद दोनों शाम करीब 7:30 बजे पास स्थित आस्था कुंज पार्क की ओर टहलने चले गए। इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की आयु के तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों से पूछताछ शुरू की और उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर धमकाने लगे।

दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम 

बदमाशों की नीयत भांपते ही नाबालिगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने किशोरी के दोस्त को जबरन काबू में कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल मिलते ही कालकाजी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया।

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना एक आरोपी से हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में आरोपी आसिफ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी दो फरार साथियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें