Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Delhi Election Commission Protest: पुलिस ने जांच …
Protest outside the Election Commission in Delhi
Protest outside the Election Commission in Delhi
राष्ट्रीय Featured

Delhi Election Commission Protest: पुलिस ने जांच तेज की, BNS की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी

Delhi Election Commission Protest: चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 11:40 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर 'इंडिया' गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा अब कानूनी कार्रवाई की दिशा में बढ़ गया है। प्रदर्शन के समय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की और बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना से जुड़े तमाम वीडियो फुटेज की पड़ताल की जा रही है और चिन्हित किए गए आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं में केस दर्ज होगा।

सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की पर एक्शन 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अफसरों और कांस्टेबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सरकारी काम में बाधा डालने और ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों पर हमला करने जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी में है। जांच टीम घटना से जुड़ी हर एक कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

बैरिकेड हटाने को लेकर बढ़ा था तनाव 

यह पूरी घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकाले हुए थे। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैरिकेड से लगे गेट की तरफ बढ़े। इसी दौरान माहौल गरमा गया और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे 

हंगामे के बाद अब दोनों ओर से आरोपों की झड़ी लग गई है। जहां एक तरफ पुलिस अपने जवानों पर हुए हमले की जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई नेता और कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि निष्पक्ष जांच के बाद जो भी लोग कानून हाथ में लेते पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें