Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, अब सह-खातेदारों के चक्कर खत्म, सिर्फ लंबरदार का रजिस्ट्रेशन होगा काफी INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में Chital Hunting Case: मासूम के एक सच ने खोला राज, चीतल का शिकार, कड़ाई में पक रहा था मांस, दो आरोपी गिरफ्तार NH 353 Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, अब सह-खातेदारों के चक्कर खत्म, सिर्फ लंबरदार का रजिस्ट्रेशन होगा काफी INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में Chital Hunting Case: मासूम के एक सच ने खोला राज, चीतल का शिकार, कड़ाई में पक रहा था मांस, दो आरोपी गिरफ्तार NH 353 Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का…
Delhi protest Rahul Gandhi Priyanka Gandhi detained (Image Source: social media)
Delhi protest Rahul Gandhi Priyanka Gandhi detained (Image Source: social media)
🔴 BREAKING कांग्रेस Featured

INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक ‘Save Democracy March’ निकाला। आकाशवाणी भवन के पास घंटों चले धरने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 08:17 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
INDIA Bloc Protest: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर भारी सियासी घमासान देखने को मिला। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की तरफ मार्च निकाला। पूरे दिन चले इस जोरदार प्रदर्शन के बाद शाम ढलते-ढलते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जब दिल्ली पुलिस ने धरना दे रहे नेताओं को जबरन हटाना शुरू कर दिया।

आकाशवाणी भवन बना विरोध का केंद्र 

विपक्षी दलों का यह विरोध प्रदर्शन आकाशवाणी भवन परिसर के पास लगभग पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कई वरिष्ठ सांसद वहीं जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। शाम होते ही स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिसर खाली कराने की कार्रवाई शुरू की और धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में लेकर पुलिस बस से रवाना कर दिया।

विपक्ष का 'सेव डेमोक्रेसी मार्च', 19 दल आए एक 

साथ लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से विपक्षी गठबंधन ने इस आयोजन को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया था। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें कुल 19 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और सांसद एक साथ नजर आए।

राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
इस मार्च में शामिल प्रमुख दलों में:
  • कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (TMC)

  • एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे), राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

  • सीपीआई (एम), सीपीआई, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीडीपी

  • जेएमएम, सीपीआई (एमएल), आईयूएमएल, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, एआईएफबी, केसी (एम) और केसी (जे) शामिल रहे।

कांग्रेस का तीखा हमला: "दमन से नहीं दबेगी आवाज" 

पुलिस द्वारा नेताओं को हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि सरकार पुलिसिया दमन के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा, "मोदी-शाह की सरकार ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेजकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसदों को जबरन उठवाया है। लेकिन सरकार यह याद रखे कि दमनकारी नीतियों से जनता और विपक्ष की हुंकार अब दबने वाली नहीं है।" फिलहाल इस घटना के बाद राजधानी में सियासी पारा काफी बढ़ गया है और विपक्षी दल इस कार्रवाई के खिलाफ आगे की रणनीति तय करने में जुट गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें