Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › SIR: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन…
Opposition MP protest against the SIR in Delhi
Opposition MP protest against the SIR in Delhi
कांग्रेस Featured

SIR: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े सांसद

SIR: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के 140 से अधिक सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 02:38 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
SIR: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को राजनीतिक पारा अचानक गर्मा गया, जब विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' के 140 से अधिक सांसदों ने संसद भवन से लेकर सड़कों तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर पैदल मार्च शुरू किया। हालांकि, पुलिस द्वारा बीच रास्ते में ही भारी बैरिकेडिंग कर दिए जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

बैरिकेड्स पर चढ़े सांसद, आकाशवाणी भवन के पास हंगामा 

निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों के काफिले को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जब पुलिस ने नेताओं को आगे बढ़ने से रोका, तो कुछ सांसद विरोध में बैरिकेड्स पर ही चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन के रास्ते चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। गेट बंद होने और रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग से महज 200 मीटर की दूरी पर सड़क पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक नेताओं का धरना जारी था और पुलिस ने किसी भी बड़े नेता को हिरासत में नहीं लिया है।

चुनाव आयोग ने कई चुनावों में बेईमानी की': अखिलेश यादव 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सीधे तीखे हमले बोले। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में जमकर बेईमानी की है। पश्चिम बंगाल में तो जिस तरह का खेल खेला गया, वह बेहद शर्मनाक था। चंडीगढ़ मेयर चुनाव की उस चाल को देश का कोई नागरिक कैसे भूल सकता है?"

दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 3,000 से अधिक जवान तैनात 

विपक्ष के इस अप्रत्याशित और आक्रामक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
  • सुरक्षाबल: इलाके में 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

  • विशेष कंपनियां: इसमें 27 पुरुष कंपनियां और 4 विशेष महिला पुलिस कंपनियां शामिल हैं।

  • बैरिकेडिंग: आकाशवाणी भवन के पिछले गेट समेत आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

संसद और लुटियंस दिल्ली के आसपास भारी भीड़ और सुरक्षा बंदोबस्त को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक विंग ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम वाहन चालकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें