Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi H1N1 Cases: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 138 …
बढ़ते H1N1 मामलों को लेकर अस्पताल अलर्ट
बढ़ते H1N1 मामलों को लेकर अस्पताल अलर्ट
राष्ट्रीय

Delhi H1N1 Cases: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 138 नए मरीज, अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में H1N1 के 138 नए मामले मिले हैं। वर्ष 2026 में कुल मामले बढ़कर 2,446 हो गए हैं। अस्पतालों को आइसोलेशन बेड, फ्लू कॉर्नर, डॉक्टर और जरूरी दवाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
27 Aug 2026, 01:31 PM
नई दिल्ली

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 138 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद वर्ष 2026 में H1N1 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,446 हो गई है। इन्फ्लूएंजा-A के 3,177 मामले दर्ज सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वर्ष 2026 के दौरान इन्फ्लूएंजा-A के कुल 3,177 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,446 मामले H1N1 के हैं। संक्रमण में तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश H1N1 और मौसमी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-  मानसून के साथ बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 8 हजार से ज्यादा मरीज, एनएचआरसी ने सरकार को भेजा नोटिस

24 घंटे तैनात रहेगा मेडिकल स्टाफ

कम से कम पांच आइसोलेशन बेड होंगे तैयार दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में कम से कम पांच आइसोलेशन बेड तैयार रखने को कहा गया है। वहीं, बड़े अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा और मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए 10 या उससे अधिक आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों को शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। 

बच्चों-बुजुर्गों की विशेष निगरानी

बच्चों और बुजुर्गों पर रहेगा विशेष ध्यान स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील मानते हुए उनकी समय पर जांच और उचित देखभाल पर विशेष जोर दिया है।  अस्पतालों से इन आयु वर्ग के मरीजों की निगरानी और उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। इमरजेंसी विभागों में बनाए जाएंगे फ्लू कॉर्नर अस्पतालों के आपातकालीन विभागों में डेडिकेटेड फ्लू कॉर्नर बनाए जाएंगे। यहां सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की तत्काल जांच होगी और जरूरत पड़ने पर स्वैब का नमूना लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। 

जांच-इलाज की सुविधा उपलब्ध

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी जांच और इलाज की सुविधा सरकार के अनुसार, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इन्फ्लूएंजा की जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। संक्रमण की स्थिति के आधार पर इन स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान समय पर जांच, पर्याप्त आइसोलेशन बेड, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और निर्बाध आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने पर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें