युवक की हत्या के बाद फॉरेंसिक जांच
उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल
मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 4 बजे उन्होंने कुछ लोगों को वहां देखा था। उनके मुताबिक, दो लोग एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। नंदलाल ने बताया कि जब उन्होंने मामले को देखा तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।CCTV खंगाल रही पुलिस
डर की वजह से वह वहां से हट गए और तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन था और उसका आरोपियों से क्या संबंध था।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान होने के बाद हत्या की वजह का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

