Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f
होम कोरबा रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने …
पत्नी हत्या मामले में पुलिस जांच करती हुई
पत्नी हत्या मामले में पुलिस जांच करती हुई
कोरबा

रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विवाद बना मौत की वजह

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान शराब खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 08:52 AM
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान शराब खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया। 
जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत पति परदेसी धनवार ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी अगहन बाई धनवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।

होश आने पर शव से लिपटकर रोता रहा पति

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद जब पति को होश आया तो वह अपनी पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगा। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

भैसामुड़ा गांव में हुई वारदात

पूरा मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। मृतिका अगहन बाई धनवार मूल रूप से मड़वारानी गांव की रहने वाली थीं और कुछ समय से पति के साथ रिश्तेदार के गांव भैसामुड़ा में रह रही थीं।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बुजुर्ग से भी मारपीट

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पत्नी की चीख-पुकार सुनकर एक बुजुर्ग मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि आरोपी पति ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद गांव में घटना की जानकारी फैल गई। 

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या के मामले में जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें