Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था Delhi News: सोना और चांदी की कीमतों में फिर उछाल,…
Surge in gold and silver prices (Image Source: AI Photo)
Surge in gold and silver prices (Image Source: AI Photo)
अर्थव्यवस्था

Delhi News: सोना और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं भाव  

Delhi News: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के भाव में करीब ₹7,988 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत बढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 11 सितंबर को चांदी का भाव ₹2.29 लाख प्रति किलो था।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 03:15 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Delhi News: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के भाव में करीब ₹7,988 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत बढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 11 सितंबर को चांदी का भाव ₹2.29 लाख प्रति किलो था।

वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। 10 ग्राम सोने का भाव इस सप्ताह ₹1.52 लाख से बढ़कर करीब ₹1.54 लाख हो गया। यानी सोने की कीमत में लगभग ₹1,789 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार या बुलियन रेट से तय नहीं होती, बल्कि कई स्थानीय कारण भी इसमें भूमिका निभाते हैं। एक शहर से दूसरे शहर में भाव अलग होने के पीछे कई वजहें होती हैं।

ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा खर्च का असर

सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा पर खर्च होता है। दूरी ज्यादा होने पर यह खर्च बढ़ जाता है, जिसका असर स्थानीय बाजार में सोने की कीमत पर दिखाई देता है। देश के दक्षिणी राज्यों में सोने की खपत काफी ज्यादा है। अनुमान के मुताबिक, भारत की कुल सोने की खपत में दक्षिण भारत की हिस्सेदारी करीब 40% है। बड़े पैमाने पर खरीदारी होने के बावजूद ग्राहकों को मिलने वाली छूट सीमित रहती है। 

दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख तक पहुंचने का अनुमान

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आम लोगों के अलावा दुनिया भर के केंद्रीय बैंक भी लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में सोने की मांग मजबूत बनी रह सकती है। वहीं, परिस्थितियां सामान्य होने पर चांदी में भी तेजी आने की संभावना है।  

स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन तय करते हैं रेट

राज्य और शहर स्तर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई की स्थिति को देखते हुए सोने के भाव तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है। जिस भाव पर ज्वेलर ने सोना खरीदा होता है, उसी के आधार पर बिक्री कीमत तय की जाती है। 

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता और कीमत की सही जानकारी जरूर लें। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें, जिससे उसकी कैरेट और गुणवत्ता की पुष्टि हो सके। इसके अलावा खरीदारी से पहले उस दिन के सोने के भाव को जरूर जांचें और वजन, मेकिंग चार्ज व अन्य शुल्क की जानकारी लेकर ही भुगतान करें।

2026 में सोना अब तक ₹21 हजार महंगा हुआ

इस साल सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.33 लाख थी, जो अब बढ़कर करीब ₹1.54 लाख हो चुकी है। यानी इस साल सोना करीब ₹21 हजार महंगा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। इस दौरान बाजार में रिकॉर्ड तेजी भी देखने को मिली।  

सोने-चांदी में उछाल क्यों?

 सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण माने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, महंगाई की चिंता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख बढ़ने से कीमती धातुओं की मांग में इजाफा हुआ है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का असर भी सोने-चांदी के भाव पर पड़ता है। भारत में त्योहारी सीजन और बढ़ती मांग के कारण भी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें