Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद शिक्षक नियुक्ति की मांग : जम्हारी स्कूल में पढ़ाई…
जम्हारी स्कूल में छात्रों का प्रदर्शन
जम्हारी स्कूल में छात्रों का प्रदर्शन
महासमुंद

शिक्षक नियुक्ति की मांग : जम्हारी स्कूल में पढ़ाई संकट में, नियमित शिक्षकों की मांग को लेकर आंदोलन तेज

जम्हारी के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने स्कूल में तालाबंदी कर स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिया, लेकिन पालक और विद्यार्थी नियमित शिक्षकों की मांग पर अड़े हुए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 09:01 AM · अपडेट: 01 Aug 2026, 03:44 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जम्हारी में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और नियमित विषय शिक्षकों की नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
सोमवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल और तहसीलदार विद्यालय पहुंचे तथा विद्यार्थियों और पालकों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। अधिकारियों ने वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था का भरोसा भी दिलाया, लेकिन पालक और विद्यार्थी स्थायी विषय शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े रहे।

दो शिक्षकों के स्थानांतरण से बिगड़ी पढ़ाई व्यवस्था

शाला विकास समिति के अध्यक्ष नोहर डड़सेना ने बताया कि विद्यालय से दो स्थायी शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नति के बाद पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से पालकों के सहयोग से तीन दैनिक वेतनभोगी शिक्षकों की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन अब स्थायी शिक्षकों के चले जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई संकट में आ गई है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग को किसी अन्य विद्यालय से नियमित विषय शिक्षकों की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। पालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर अन्य विद्यालयों में प्रवेश दिलाएंगे। कई विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए पढ़ाई का नुकसान उठाना उचित नहीं है।

गणित-अर्थशास्त्र शिक्षकों की मांग

पालकों का आरोप है कि विद्यालय में विषय विशेषज्ञों के बजाय अन्य शिक्षकों की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उनकी मांग है कि उच्च माध्यमिक स्तर के गणित, अर्थशास्त्र और अन्य विषयों के योग्य शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की जाए। पांच दिनों से जारी आंदोलन के कारण विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार बाधित बनी हुई है।

वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल ने बताया कि फिलहाल एक सेवानिवृत्त शिक्षक को अर्थशास्त्र पढ़ाने की व्यवस्था की गई है तथा गणित विषय के लिए अन्य विद्यालय से शिक्षक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है, लेकिन पालक और विद्यार्थी स्थायी नियुक्ति की मांग पर कायम हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें