Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम …
Action taken against illegal murrum mining in Bijabhantha(Image Source: Keertiman Media)
Action taken against illegal murrum mining in Bijabhantha(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें

Department of Minerals: डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से चैन माउंटेन और लोडर जब्त किए गए। जांच में तालाब की मेड तोड़कर मुरूम निकालने और बिना अनुमति परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 05:31 PM
राजनांदगांव
Department of Minerals: राजनांदगांव जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उत्खनन में इस्तेमाल किए जा रहे चैन माउंटेन और लोडर वाहन को जब्त किया गया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बीजाभांठा पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने टीम को बताया कि गांव के कुछ लोगों की सहमति से अमलीडीह टोलागांव निवासी संजय कठोलिया को मुरूम उत्खनन के लिए जगह दी गई थी।

बिना अनुमति मुरूम का परिवहन

मौके की जांच में सामने आया कि मुरूम उत्खनन के दौरान ग्राम बीजाभांठा स्थित भांठा तालाब की करीब 15.20 फीट लंबी मेड को तोड़ दिया गया। इसके अलावा निकाले गए मुरूम का बिना वैध अनुमति के अन्य स्थानों पर परिवहन किए जाने की जानकारी भी सामने आई। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से चैन माउंटेन (सीरियल नंबर एसपी 20-68034, मॉडल ईएक्स 200-5जी) और चैन माउंटेन लोडर वाहन क्रमांक CG 04 JD 1520 को जब्त किया। दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया है।

संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान डोंगरगांव के नायब तहसीलदार, पटवारी, खनिज विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। विभाग की ओर से जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें