Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद विभागीय बैठक : महासमुंद में विहिप पदाधिकारियों का…
विभागीय बैठक
विभागीय बैठक
महासमुंद

विभागीय बैठक : महासमुंद में विहिप पदाधिकारियों का मंथन, सेवा और संगठन विस्तार पर चर्चा

महासमुंद में विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की विभागीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने, सत्संग, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता और वर्ष 2026 की जनगणना को लेकर जागरूकता पर चर्चा हुई। समापन पर सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 08:44 AM · अपडेट: 11 Jul 2026, 07:28 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की विभागीय बैठक जिला कार्यालय, विश्व हिंदू परिषद, महासमुंद में संपन्न हुई। बैठक में राजिम विभाग अंतर्गत गरियाबंद, महासमुंद एवं धमतरी जिलों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ प्रांत मंत्री पुणेंद्र सिन्हा जी, प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू जी, प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा जी तथा प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया जी द्वारा भारत माता एवं श्रीराम-जानकी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात ब्रह्मनाद, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ बैठक का विधिवत प्रारंभ हुआ। अतिथियों का परिचय एवं बैठक का संचालन विभाग मंत्री श्री सौरभ अग्रवाल ने किया।
वृक्षारोपण

योजनाबद्ध कार्यपद्धति पर दिया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री पुणेंद्र सिन्हा जी ने संगठन को प्रखंड, खंड एवं ग्राम स्तर तक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने समिति गठन, सत्संग, सेवा एवं समाज परिवर्तन के विभिन्न आयामों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू जी ने विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों एवं कार्यपद्धति की विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने का आग्रह किया। 

सत्संग और हनुमान चालीसा पाठ पर विशेष बल

प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा जी ने नियमित सत्संग तथा साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरण एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया जी ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित भारत की जनगणना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए समाज की सहभागिता एवं जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के समापन अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में प्रांत धर्म प्रसार सदस्य देवेंद्र दुबे जी, दानेश्वर सिन्हा जी, महासमुंद जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर जी, जिला उपाध्यक्ष विद्या पटेल, बिपिन बिहारी महंती जी, जिला मंत्री बसंत देवता जी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश दावरा जी, जिला सह संयोजक अभिषेक दास जी, जिला सह संयोजिका ललिता सिदार, गरियाबंद जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर जी, जिला संगठन मंत्री वेदराम नंदे जी, जिला सहमंत्री विकास उपाध्याय जी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश वर्मा जी, सुमित साहू सहित गरियाबंद, महासमुंद एवं धमतरी जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन भारत माता की जय एवं विजय महामंत्र के उद्घोष के साथ
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें