Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विकास कार्यों की समीक्षा : समय-सीमा में पूरे हों …
एनएच-130ए निरीक्षण करते सचिव बंसल
एनएच-130ए निरीक्षण करते सचिव बंसल

विकास कार्यों की समीक्षा : समय-सीमा में पूरे हों सड़क और पुल निर्माण कार्य

कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए सहित विभिन्न सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 12:37 PM · अपडेट: 28 May 2026, 08:03 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सोमवार को कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ-साथ बायपास सड़क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों व निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सचिव बंसल ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। जिन स्थानों पर कार्यों में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

हर चरण में तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश

बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने प्रत्येक चरण में तकनीकी परीक्षण और गुणवत्ता जांच को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में सड़क या अन्य संरचनाओं में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति प्रभावित होने से आम जनता को असुविधा होती है, इसलिए सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्य करें।

सर्किट हाउस में हुई विभागीय समीक्षा बैठक

फील्ड निरीक्षण से पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कवर्धा सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु संभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रहे भवन निर्माण, सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

लंबित परियोजनाओं पर नोटिस जारी करने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव बंसल ने उन परियोजनाओं पर नाराजगी जताई जिनमें लंबे समय से प्रगति नहीं हुई है या कार्य प्रारंभ करने में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

तकनीकी बाधाओं की जानकारी तत्काल देने को कहा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी सड़क निर्माण या विकास परियोजना में कार्य प्रारंभ करने से पहले स्थल का गहन निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। यदि किसी परियोजना में तकनीकी बाधा, भूमि संबंधी समस्या या अन्य कठिनाई सामने आती है तो उसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते समाधान निकालकर कार्यों की प्रगति बनाए रखी जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें