Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे श्रद्धालु, पूर्व…
सावन सोमवार पूजा कार्यक्रम
सावन सोमवार पूजा कार्यक्रम
महासमुंद

भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे श्रद्धालु, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर शामिल हुईं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 05:28 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:10 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम से पहले पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के कार्यालय आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी ने रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में भाग लिया।

रुद्राभिषेक में शामिल हुए पूनम चंद्राकर
क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

पूजा-अर्चना के दौरान पूनम चंद्राकर ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, किसानों की फसलें समृद्ध हों, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र एवं विशेष महत्व रखता है। इस महीने भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और नई प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा नेताओं सहित कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, हनीश बग्गा, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, प्रभा साहू, माखन पटेल, लक्ष्मी साहू, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, दिनेश रूपरेला, मिलिंद चंद्राकर, नईम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें