Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम कोरबा धमाकों की गूंज से सहमा गांव : SECL गेवरा पर ग्राम…
SECL गेवरा ब्लास्टिंग से प्रभावित नरईबोध गांव के मकान
SECL गेवरा ब्लास्टिंग से प्रभावित नरईबोध गांव के मकान
कोरबा

धमाकों की गूंज से सहमा गांव : SECL गेवरा पर ग्रामीणों का आरोप, ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान और हादसे का डर

कोरबा जिले के नरईबोध गांव के ग्रामीणों ने SECL गेवरा परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आने और पत्थर गिरने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार धमाकों से उनकी जान-माल पर खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से लोगों में SECL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है और उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 08:57 AM
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL गेवरा परियोजना की हैवी ब्लास्टिंग अब आसपास के गांवों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। नरईबोध गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खदान क्षेत्र में लगातार हो रही तेज ब्लास्टिंग का असर उनके घरों और जनजीवन पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि धमाकों के कारण कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गेवरा परियोजना में होने वाली हैवी ब्लास्टिंग के दौरान तेज कंपन महसूस होता है। कई ग्रामीणों का दावा है कि ब्लास्टिंग के चलते उनके पक्के मकानों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं।

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिलने का आरोप

कोरबा में ब्लास्टिंग से घरों में दरारें
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उछलकर घरों की छत और आंगन तक पहुंच जाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। नरईबोध गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार SECL प्रबंधन को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। 

मुआवजा और विस्थापन के मुद्दे भी लंबित

ग्रामीणों ने SECL प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार और मुआवजे जैसे मुद्दों का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। इन समस्याओं को लेकर गांव के लोगों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि ब्लास्टिंग के कारण उनकी जान और संपत्ति दोनों पर खतरा बना हुआ है।
फिलहाल ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अब सभी की नजर SECL प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर है। यह देखना होगा कि प्रबंधन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या पहल की जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें