Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील
W 𝕏 f
होम यात्रा धमतरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई शुरुआत, रूद्री …
रूद्री बांध में कयाकिंग का आनंद लेते पर्यटक
रूद्री बांध में कयाकिंग का आनंद लेते पर्यटक
यात्रा

धमतरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई शुरुआत, रूद्री बांध में कयाकिंग बनी सैलानियों की पहली पसंद

धमतरी के रूद्री बांध में शुरू हुई कयाकिंग अकादमी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी कयाकिंग का आनंद लेने पहुंचे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ, स्वच्छता, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
23 Aug 2026, 11:59 AM
धमतरी
धमतरी जिले में वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म को एक नया आयाम मिला है। रूद्री बांध परिसर में शुरू हुई कयाकिंग अकादमी देखते ही देखते पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गई है। वीकेंड पर रिमझिम बारिश के बीच बांध का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया, जहां जिले और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। 

कयाकिंग से खुला स्वरोजगार का रास्ता 

सोशल मीडिया पर भी कयाकिंग करते पर्यटकों के फोटो और वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। यह पहल 'गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन' और रूद्री के 'कर्मा महिला स्व-सहायता समूह' के साझा प्रयासों से शुरू की गई है। स्थानीय युवाओं और महिलाओं की इस सहभागिता से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुल रहे हैं। 

कायकिंग का मजा लेते सैलानी 
सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश 

रूद्री बांध की विशाल जलराशि, चारों तरफ फैली प्राकृतिक हरियाली और शांत माहौल के बीच कयाक की सवारी पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव दे रही है। जहां युवा साहसिक खेल के तौर पर कयाकिंग में हाथ आजमा रहे हैं, वहीं परिवार के साथ आने वाले लोग कुदरत की गोद में सुकून के पल बिता रहे हैं। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वॉटर स्पोर्ट्स के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

  • सुरक्षा मानक: कयाकिंग के समय लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता अनिवार्य हो।

  • प्रशिक्षित स्टाफ: जल क्रीड़ा गतिविधियों के दौरान प्रशिक्षित गाइड और संचालक हर वक्त मौजूद रहें।

  • बुनियादी सुविधाएं: परिसर में स्वच्छता, पीने का साफ पानी, सुव्यवस्थित पार्किंग और पहुंच मार्ग की बेहतर व्यवस्था की जाए।

सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता

जिला प्रशासन का कहना है कि रूद्री और गंगरेल धमतरी की प्रमुख पहचान हैं। यहां आने वाले हर नागरिक को सुरक्षित और आनंददायक माहौल देना प्राथमिकता है। स्थानीय समूहों को इससे जोड़कर जिले को एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा हब बनाने की तैयारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें