Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम रायपुर दिव्यांग सशक्तिकरण की पहल : सीएम साय ने बांटे सहा…
सीएम साय दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए
सीएम साय दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए
रायपुर

दिव्यांग सशक्तिकरण की पहल : सीएम साय ने बांटे सहायक उपकरण और की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए

प्रकाशित: 04 Aug 2026, 08:41 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 08:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसी भी विकसित और संवेदनशील समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी क्षमताओं को आगे लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम हाथ-पैर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि ये उपकरण केवल सहायता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हैं। इनकी मदद से वे शिक्षा, रोजगार, आवागमन और दैनिक जीवन के कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे। 

इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ की घोषणा 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल अधोसंरचना का विकास खिलाड़ियों के साथ-साथ सामाजिक और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए भी जरूरी है।

1739 दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर जिले में विशेष अभियान चलाकर दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 1600 से अधिक लोगों की पहचान हुई। इस अभियान के लिए भारत सरकार से 3 करोड़ 58 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 500 से 600 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जा चुके हैं, जबकि इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक हितग्राहियों को उपकरण दिए जा रहे हैं। इस तरह प्रोजेक्ट सहारा के माध्यम से कुल 1739 दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। 

दिव्यांग कल्याण के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण, कौशल विकास और पुनर्वास जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।

सेवा सेतु एप से घर बैठे मिल रही 500 से अधिक सेवाएं 

मुख्यमंत्री ने सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा सेतु एप के माध्यम से 36 विभागों की 500 से अधिक सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिक कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रोजेक्ट सरल और गोल्डन आवर की शुरुआत 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना करते हुए प्रोजेक्ट सरल और प्रोजेक्ट गोल्डन आवर का शुभारंभ किया। उन्होंने नवाचार से प्रगति पथ पर अग्रसर रायपुर कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संचालित प्रोजेक्ट धड़कन, प्रोजेक्ट सुरक्षा, प्रोजेक्ट रेडक्रॉस, प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी, प्रोजेक्ट निःक्षय मित्र और प्रोजेक्ट सहारा जैसे प्रयास जनकेंद्रित सुशासन का उदाहरण हैं।

दिव्यांगजनों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी : मंत्री 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट सहारा के तहत दिए जा रहे उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभा और क्षमता किसी भी तरह कम नहीं है। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने बताया कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के माध्यम से दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 

योजनाओं का लिया जायजा 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाए। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण शहला निगार, संभागायुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर गौरव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें