Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर…
सूरजपुर सरकारी स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित
सूरजपुर सरकारी स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित
सूरजपुर

खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम कर्री स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान 9 में से केवल एक शिक्षक ही स्कूल में मौजूद मिला, जबकि 8 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों की गैरहाजिरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की भी शिकायत की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 08:42 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:12 AM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
एक ओर देशभर में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की बातें हो रही हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। विकासखंड ओड़गी की ग्राम पंचायत कर्री स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी अनुपस्थिति ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों विद्यालयों में कुल नौ शिक्षक पदस्थ हैं। हालांकि शनिवार को निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में केवल एक शिक्षक, सूरज कुमार, ही मौजूद मिले। बाकी आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मौजूद शिक्षक ने बताया कि कुछ शिक्षक अवकाश पर हैं, जबकि कुछ बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय नहीं पहुंचे।

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई

इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की अनुपस्थिति का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर दिखाई दिया। कई कक्षाओं में बच्चे बिना पढ़ाई के बैठे मिले। जब उनसे सामान्य ज्ञान और गणित से जुड़े सरल सवाल पूछे गए तो अधिकांश छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलता। इस शिकायत ने मिड-डे मील योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

प्रधान पाठक पर भी लगे गंभीर आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक देवीप्रसाद पैकरा पदभार ग्रहण करने के बाद से नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते। उनका कहना है कि विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं होने के कारण शिक्षकों में अनुशासन की कमी बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों की शिक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें