Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : GRP के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, बैग से मि…
गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़

खुलासा : GRP के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, बैग से मिले 8.160 किलो मादक पदार्थ

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 8.160 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा लेकर जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 12:07 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार रविवार सुबह थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक युवक संदिग्ध हालत में महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। बताया गया कि युवक ने जींस पैंट और लाल रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी है तथा उसके नीले रंग के बैग में मादक पदार्थ मौजूद है।

बैग से मिला 8.160 किलो गांजा 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान ओडिशा के बनबहाल निवासी 27 वर्षीय बिनोद बाघ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से अलग-अलग पैकेटों में कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा जब्त कर आरोपी को जीआरपी थाने लाया गया। महाराष्ट्र ले जाने की थी तैयारी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। उसके पास से महाराष्ट्र के अकोला तक का रेल टिकट भी मिला है, जिससे तस्करी के रूट की पुष्टि हुई।

पहले भी दर्ज हो चुका है तस्करी का मामला

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी। जीआरपी थाना प्रभारी बीआर बोर्झा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें