Friday, 19 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम महासमुंद खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यू…
गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
🔴 BREAKING महासमुंद

खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया

महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 अप्रैल को पलसापाली बैरियर पर 912.760 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसे केलों की आड़ में ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। जांच में इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विनय शर्मा उर्फ ‘पंडित जी’ सामने आया, जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:06 PM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक’ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना विनय शर्मा उर्फ ‘पंडित जी’ को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर 4.5 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग्स तस्करी का गंभीर आरोप है। यह पूरा मामला 17 अप्रैल का है, जब बसना थाना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर एक आयशर मालवाहक वाहन (AP 39 TT 4556) को रोका था। 

जांच के दौरान वाहन में कच्चे केलों के नीचे छिपाकर रखे गए 29 प्लास्टिक बोरियों में कुल 912.760 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने मौके से 4 फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त किए थे।

ओडिशा से यूपी तक फैला था तस्करी का नेटवर्क

जांच में सामने आया कि यह खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड की गई थी और इसे उत्तर प्रदेश के शामली में पहुंचाया जाना था। यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से राज्यों के बीच सक्रिय था, जिसमें छत्तीसगढ़ एक ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की गहराई से जांच के दौरान पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। साथ ही मोबाइल डाटा और कॉल रिकॉर्ड के विश्लेषण में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि इस पूरे सिंडिकेट का असली मास्टरमाइंड और फाइनेंसर विनय शर्मा ही है, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

उत्तर प्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तारी

इसके बाद बसना पुलिस की विशेष टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 17 जून को आरोपी विनय शर्मा को शामली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया।

50 वर्षीय आरोपी विनय शर्मा मूल रूप से शामली का रहने वाला है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह शराब, भांग और गांजे के अवैध कारोबार से लंबे समय से जुड़ा हुआ था। वह कई राज्यों में 10 से अधिक शराब ठेकों की आड़ में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट चला रहा था।

आगे की पूछताछ से और बड़े खुलासों की उम्मीद

बसना पुलिस अब आरोपी को महासमुंद लाकर विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े नाम तथा तस्करी के नए रूट्स का भी खुलासा हो सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें