Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिग…
बिलासपुर में चोरी का खुलासा
बिलासपुर में चोरी का खुलासा
बिलासपुर

खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद

बिलासपुर में बिल्डर के घर करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ₹1.06 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर, पुराने नोट और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ, जबकि कथित तौर पर चोरी हुए कीमती पत्थर घर से ही मिल गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 11:16 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:15 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर में एक बिल्डर के घर से करोड़ों रुपए के जेवर और कीमती सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ा खुलासा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।
जांच के दौरान तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी निशानदेही पर नकदी और चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस अब तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, बिल्डर रजनीश सेठ 18 जुलाई को अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। घर की निगरानी की जिम्मेदारी एक सुरक्षा गार्ड के पास थी। गुरुवार को गार्ड ने मकान के पीछे लगा विंडो एसी हटाया हुआ देखा और इसकी सूचना तुरंत मकान मालिक को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और वीडियो कॉल के जरिए घर की स्थिति देखने पर बड़ी चोरी की आशंका जताई गई।

करीब पांच करोड़ की चोरी की शिकायत से मचा हड़कंप

मकान मालिक ने दावा किया कि घर से करीब 20 तोला सोना, कीमती पत्थर और अन्य बहुमूल्य सामान सहित लगभग पांच करोड़ रुपए की संपत्ति गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ नाबालिग संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। 

नकदी, जेवर और घरेलू सामान बरामद

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग घर से एक लाख छह हजार 635 रुपए नकद, सोने की एक चेन, सोने का पतला कड़ा, चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन और घर में लगे नलों की टोंटियां तक निकाल ले गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर यह सामान बरामद कर लिया। वहीं, जांच के दौरान जिन महंगे कीमती पत्थरों को चोरी होना बताया गया था, वे बिल्डर के घर से ही सुरक्षित मिल गए। जांच में यह भी पता चला कि घर की अलमारी में रखे दो हजार रुपए के पुराने नोट और पांच सौ रुपए के पुराने नोट भी नाबालिग अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने ये पुराने नोट भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा चोरी की गई नल की टोंटियां भी आरोपियों के कब्जे से मिली हैं। 

कबाड़ बीनने के दौरान बनाई चोरी की योजना

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, तीनों नाबालिग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। सूना मकान देखकर उन्होंने पीछे से विंडो एसी हटाया और उसी रास्ते घर के भीतर प्रवेश किया। अंदर नकदी और जेवर मिलने पर वे उन्हें लेकर फरार हो गए। चोरी के बाद मिले पैसों को वे खाने-पीने और अन्य खर्चों में उड़ा रहे थे, जिससे उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और पुलिस की नजर उन पर पहुंच गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों नाबालिग पहले भी चोरी की अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। उनसे पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। 

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस पूरे मामले की जांच एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में की गई। सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी और फील्ड जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें