Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय DJB टेंडर घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री…
DJB टेंडर केस में सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार
DJB टेंडर केस में सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार
राष्ट्रीय

DJB टेंडर घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार

जल बोर्ड से जुड़े टेंडर घोटाले में ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर और 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत/कमीशन के लेनदेन का दावा किया है। मामले में मनी ट्रेल की जांच जारी है।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
19 Aug 2026, 11:52 AM
नई दिल्ली

जल बोर्ड (DJB) से जुड़े टेंडर घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को दस्तावेजी, इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों की गिरफ्तारी मामले में सत्येंद्र कुमार जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव,एएन एंटरप्राइजेज। के मालिक नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के मालिक पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

टेंडर की शर्तों में हेरफेर का आरोप

यह कार्रवाई 11 मई 2024 को दर्ज FIR नंबर 10/2024 के आधार पर की गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के साथ IPC की धारा 420, 409, 418 और 120-B के तहत केस दर्ज किया गया था। टेंडर की शर्तों में हेरफेर का आरोप ACB की जांच दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने से जुड़े टेंडर पर केंद्रित है। एजेंसी का आरोप है कि टेंडर में कुछ ऐसी तकनीकी शर्तें रखी गईं, जिनसे प्रतिस्पर्धा सीमित हुई और एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचा।

1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत का खुलासा

कॉरिजेंडम के जरिए तकनीकी शर्तों में बदलाव किए जाने की भी जांच की जा रही है। 1.52 करोड़ रुपए के कमीशन की जांच ACB का दावा है कि वित्तीय जांच के दौरान करीब 1.52 करोड़ रुपए की  रिश्वत या कमीशन से जुड़ा लेनदेन सामने आया। एजेंसी का आरोप है कि यह रकम एएन एंटरप्राइजेज के माध्यम से उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों तक पहुंची। बाद में इस रकम का अचल संपत्ति खरीदने में इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। 

पैसों के लेन-देन की जांच जारी

ACB निजी पक्षों और सरकारी अधिकारियों के बीच टेंडर दस्तावेजों, तकनीकी शर्तों और कॉरिजेंडम से जुड़े आदान-प्रदान की जांच कर रही है। मनी ट्रेल की जांच जारी ACB के मुताबिक, पूछताछ और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। मामले में मनी ट्रेल और अपराध से अर्जित धन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुका है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें