गत अप्रैल माह में शासन के विभिन्न योजनाओं और परीक्षाओं का क्रियान्वयन में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश पर लगे शिक्षकों के ड्यूटी के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा और सभी शिक्षकों को अनुपस्थित पाकर बिना किसी शासकीय प्रक्रिया को अपनाये कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश को दरकिनार करते हुए तानाशाही रवैया अपनाते हुए सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और प्राचार्य पर एकतरफा कार्यवाही किया गया है।
कार्यवाही से आक्रोशित फेडरेशन
इस कार्यवाही पर आक्रोशित होकर टेकराम सेन जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासमुंद, ईश्वर चंद्राकर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन महासमुंद अजय बंजारे ब्लॉक उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षक संघो के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात कर इस कार्यवाही को तानाशाही रवैया बताया।
ड्यूटी के बाद भी वेतन की कटौती
चर्चा मे कलेक्टर को बताया की जितने लोगो के ऊपर कार्यवाही हुई है सभी ड्यूटी में थे इसमें से 15 शिक्षक व्यापम ब्रीफिंग, 05 शिक्षक जनगणना कार्य, 2 आकस्मिक अवकाश में और 1 केंद्रीयकृत परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में टेबुलेशन में ड्यूटी लगा था। सभी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग महासमुंद के आदेश पर ड्यूटी करने के बाद एक दिन का वेतन काटना और सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने की कार्यवाही से सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय में आक्रोशित है। कलेक्टर ने सभी बात को दस्तावेज के साथ अवलोकन के पश्चात उच्च अधिकारियो से इस पर बात कर निराकरण करने का आश्वासन दिया।