Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय दहेज प्रताड़ना : पत्नी को पीटकर घर से निकाला, निज…
ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस जांच
ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस जांच
राष्ट्रीय

दहेज प्रताड़ना : पत्नी को पीटकर घर से निकाला, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप 

ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 06:19 PM
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब पत्नी मायके चली गई तो उसने कथित तौर पर पत्नी के निजी और अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और अपने परिचितों के बीच वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

दरअसल मामला ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र स्थित मंगल कॉलोनी का है। झांसी जिले के समथर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की शादी 17 अप्रैल 2024 को मंगल कॉलोनी निवासी नवीन गुर्जर से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा और कम सामान लाने के ताने देता था। 

पिता के सामने की बेरहमी से मारपीट

पीड़िता के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को पति ने उसके पिता के सामने ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां वह पांच दिन तक इलाज कराती रही। आरोप है कि इस दौरान पति और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य उसका हालचाल लेने नहीं पहुंचा।

मायके जाने के बाद घर में नहीं दी एंट्री

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। बाद में जब वह 8 जुलाई को ग्वालियर स्थित ससुराल पहुंची तो पति ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। इससे पीड़िता को मानसिक और सामाजिक रूप से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

निजी फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

इसी दौरान पीड़िता को जानकारी मिली कि पति ने उसके निजी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और अपने परिचितों के बीच साझा कर दिए हैं। इससे आहत होकर उसने सिरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और सिरोल थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें