Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार दृष्टिबाधित जयमंती का हौसला देख सीएम साय हुए प्रभ…
मुख्यमंत्री साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती को दिया लैपटॉप
मुख्यमंत्री साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती को दिया लैपटॉप
राज्य सरकार

दृष्टिबाधित जयमंती का हौसला देख सीएम साय हुए प्रभावित, विशेष सॉफ्टवेयर वाला लैपटॉप देकर बढ़ाया हौसला

दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस के शिक्षक बनने के सपने को नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें विशेष सहायक सॉफ्टवेयर वाला लैपटॉप प्रदान किया। अब जयमंती डिजिटल किताबों, नोट्स और अध्ययन सामग्री का उपयोग अधिक आसानी से कर सकेंगी।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
18 Aug 2026, 11:13 AM
रायपुर
मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा को कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना संजोए जयमंती की पढ़ाई को अब तकनीक का मजबूत सहारा मिला है। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पर जयमंती को विशेष सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लैपटॉप पाकर खुश हुईं जयमंती

जयमंती वर्तमान में डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर में बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। दृष्टिबाधा के बावजूद शिक्षा के प्रति उनकी लगन और आगे बढ़ने का जज्बा मजबूत है। लैपटॉप मिलने से अब डिजिटल अध्ययन सामग्री तक उनकी पहुंच आसान होगी और वे आधुनिक तकनीक की सहायता से अपनी पढ़ाई को अधिक सुगमता से आगे बढ़ा सकेंगी। लैपटॉप प्राप्त करते समय जयमंती के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लैपटॉप उनकी पढ़ाई में बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे अध्ययन सामग्री तक पहुंच आसान होने के साथ उच्च शिक्षा के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

“शिक्षक बनना चाहती हूं”—जयमंती के जवाब ने मुख्यमंत्री को किया प्रसन्न

मुख्यमंत्री साय ने लैपटॉप प्रदान करने के दौरान जयमंती से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने छात्रा की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और पूछा, “आगे क्या बनना चाहती हो?” जयमंती ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, “शिक्षक बनना चाहती हूं।” जयमंती का लक्ष्य जानकर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। पूरी लगन से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर आगे बढ़ती रहें।” मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से जीवन की कठिन से कठिन चुनौती को पार कर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

जनदर्शन में रखी थी आवश्यकता, संवेदनशीलता से मिला समाधान

जयमंती ने अपनी पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। छात्रा की आवश्यकता और शिक्षा के प्रति उनकी लगन को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने छात्रा की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहायक सॉफ्टवेयर से युक्त लैपटॉप तैयार कराया। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं यह लैपटॉप जयमंती को प्रदान किया। इस प्रकार जनदर्शन में छात्रा द्वारा रखी गई आवश्यकता का समाधान उसके शिक्षा के सपने को आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया।

तकनीक बनेगी जयमंती की आंखें, पढ़ाई होगी अधिक सुगम

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जयमंती की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप में विशेष सहायक सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। इसकी सहायता से स्क्रीन पर उपलब्ध सामग्री को आवाज के माध्यम से सुना और समझा जा सकेगा। इस तकनीकी सुविधा से जयमंती डिजिटल पुस्तकें, नोट्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का उपयोग अधिक आसानी से कर पाएंगी। इससे उनकी उच्च शिक्षा की राह सुगम होने के साथ डिजिटल माध्यमों से स्वतंत्र रूप से अध्ययन करने की क्षमता भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री से मिले प्रोत्साहन और तकनीक के इस सहयोग ने जयमंती के शिक्षक बनने के सपने को नई ऊर्जा दी है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो शारीरिक चुनौतियां प्रतिभा और सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकतीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें