Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार…
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने का मामला
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने का मामला
🔴 BREAKING रायपुर

रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिले 19 वर्षीय प्रीतम साहू के शव के मामले में हत्या की आशंका सामने आई है। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में जुए के पैसों को लेकर विवाद और चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

कीर्तिमान न्यूज
18 Aug 2026, 08:21 AM
रायपुर
रायपुर शहर के गुढ़ियारी इलाके में सोमवार की सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे पटरी पर जिस 19 वर्षीय युवक का शव मिला था, वह कोई सामान्य हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या की साजिश मालूम पड़ रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद हैरान करने वाली है। मृतक की पहचान छोटा अशोक नगर के रहने वाले 19 साल के प्रीतम साहू (पिता शिव कुमार साहू) के रूप में हुई है। 

जवाब तलाशते दोस्तों तक पहुंची पुलिस 

सोमवार सुबह जब पटरी पर उसका शव मिला, तो उसका एक पैर कटा हुआ था। पहली नजर में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का लग रहा था। पुलिस ने भी शुरुआत में मर्ग कायम कर रूटीन जांच शुरू की। लेकिन, जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ी, मौके के हालात और लाश पर मौजूद निशानों ने किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर दिया। आखिर प्रीतम पटरी तक कैसे पहुंचा? इस सवाल का जवाब तलाशते हुए पुलिस जब मृतक के दोस्तों और करीबियों तक पहुंची, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि घटना वाली रात प्रीतम कुछ लड़कों के साथ जुआ खेल रहा था। 

अस्पताल के बजाय रेलवे ट्रैक पर फेंका

इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई और गुस्से में आकर आरोपियों ने प्रीतम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात का सबसे खौफनाक हिस्सा इसके बाद शुरू हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चाकूबाजी में प्रीतम बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था। घबराए आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खुद को बचाने की एक खतरनाक साजिश रची। उन्होंने घायल प्रीतम को वहां से उठाया और रेलवे ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया, ताकि दुनिया इसे महज एक रेल हादसा या आत्महत्या मान ले। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

गुढ़ियारी पुलिस को जब शव की स्थिति पर शक हुआ, तो उन्होंने हत्या के एंगल से जांच का दायरा बढ़ा दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों समेत कुल चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से अलग-अलग कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि प्रीतम पर चाकू किसने चलाया और उसे पटरी तक ले जाने में किस-किस का हाथ था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 

साजिश से लोग हुए सन्न

इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि उसी से यह पूरी तरह पुख्ता होगा कि प्रीतम की जान चाकू के हमले से गई या ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से। फिलहाल, हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की इस खौफनाक साजिश ने इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें