Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Duleep Trophy: साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने बनाए…
Ishan Kishans double century (Image Source: Social Media)
Ishan Kishans double century (Image Source: Social Media)
क्रिकेट

Duleep Trophy: साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने बनाए 122 ओवर में 555/5 रन, ईशान किशन का दोहरा शतक

Duleep Trophy: दूलजे ट्रॉफी 2026/27 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 555 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नाबाद 204 रनों की शानदार पारी खेली।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
07 Sep 2026, 04:41 PM
चेन्नई

Duleep Trophy: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूलजे ट्रॉफी 2026/27 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन पर दबाव बना दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 122 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 555 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। इस मजबूत शुरुआत के बाद ईस्ट जोन फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ईस्ट जोन की इस बड़ी पारी के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 204 रन की शानदार पारी खेली। 

ईशान ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए साउथ जोन के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। उनके साथ अनुकुल राय भी क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने 30 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने ईस्ट जोन को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। 

साउथ जोन के गेंदबाजों को नहीं मिली ज्यादा सफलता 

फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाज विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए। ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। देवदत्त पडिक्कल ने गेंदबाजी में 18 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका। पहले दिन का खेल पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा और साउथ जोन के गेंदबाजों को केवल सीमित सफलता ही हासिल हो पाई। 

दूसरे दिन साउथ जोन की वापसी पर नजर 

दूलजे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर 2026 तक चेन्नई में खेला जा रहा है। घरेलू क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग जोन की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने हैं। अब दूसरे दिन साउथ जोन की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द ईस्ट जोन के बाकी विकेट हासिल कर पारी को रोके, जबकि ईस्ट जोन अपनी बढ़त को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें