Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Duleep Trophy: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन …
East Zone in the final under Ishan Kishans captaincy(Image Source: Social Media)
East Zone in the final under Ishan Kishans captaincy(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Duleep Trophy: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन फाइनल में, 13 साल बाद रचा इतिहास

Duleep Trophy: सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ईशान किशन की नाबाद 39 रन की पारी और मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी जीत की अहम वजह रही। 13 साल बाद ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
02 Sep 2026, 11:33 AM
बेंगलुरु
Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। मुश्किल पिच पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया। टीम के सामने चौथी पारी में 159 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने कप्तान ईशान किशन की नाबाद पारी के दम पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 43 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 24 रन का योगदान दिया। हालांकि, इसके बाद सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।

ईशान किशन ने संभाला मोर्चा

124 रन के स्कोर तक ईस्ट जोन अपने 5 विकेट गंवा चुका था। हर्ष दुबे की गेंदबाजी ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, लेकिन ईशान किशन ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। ईशान ने 41 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद सुदीप कुमार घरामी ने 14 रन बनाकर कप्तान का साथ दिया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में मोहम्मद शमी ने चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4 विकेट चटकाए, जबकि यश ठाकुर और सारांश जैन को 1-1 सफलता मिली। इसके बावजूद वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन की नाबाद पारी
पहली पारी में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं

 मुकाबले की पहली पारी में सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे। जवाब में ईस्ट जोन ने जोरदार शुरुआत की और एक समय बिना कोई विकेट गंवाए 161 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते गए और उसकी पूरी पारी भी 266 रन पर समाप्त हुई। दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। टीम ने 63 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। अमन मोखड़े ने 41 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में हर्ष दुबे ने 24 और अरशद खान ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 158 रन तक पहुंचाया।

13 साल बाद फाइनल में पहुंचा ईस्ट जोन

ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले। पहली पारी में भी मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया है। अब टीम की नजर खिताब पर होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें