Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम दुर्ग Durg Chitta Case: 14.370 ग्राम चिट्टा जब्त, दुर्ग…
Chitta smuggler arrested in Durg
Chitta smuggler arrested in Durg
दुर्ग

Durg Chitta Case: 14.370 ग्राम चिट्टा जब्त, दुर्ग पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार युवकों को किया गिरफ्तार

Durg Chitta Case: पुलिस ने 14.370 ग्राम चिट्टा बरामद कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच मोबाइल जब्त किए हैं और नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
27 Aug 2026, 01:31 PM
दुर्ग
Durg Chitta Case: दुर्ग में चिट्टा बेचने की कोशिश कर रहे दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। लगातार पूछताछ और जांच के आधार पर 26 अगस्त को हुई कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस अब चिट्टा सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती कार्रवाई में धमतरी निवासी विकास यादव (27) और लुचकीपारा दुर्ग निवासी फयाज खोखर उर्फ सोहेल (26) को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस केलाबाड़ी निवासी सिफतैन रजा (23) और तकियापारा निवासी डारेन असरफी (25) तक पहुंची। पुलिस ने सिफतैन से एक और डारेन से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 

अस्पताल के पास ग्राहकों की तलाश कर रहे थे आरोपी

मामला 22 अगस्त का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो युवक चिट्टा लेकर घूम रहे हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विकास यादव के पास से 7.370 ग्राम और फयाज खोखर के पास से सात ग्राम चिट्टा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों से कुल 14.370 ग्राम पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 48 हजार 300 रुपए बताई गई है। इसके साथ दो मोबाइल फोन भी मिले। पहली कार्रवाई में जब्त सामान की कुल कीमत करीब एक लाख 68 हजार 300 रुपए आंकी गई।

इसे भी पढ़ें:-खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई

पूछताछ में सामने आए दो और नाम

विकास और फयाज से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी मिली। जांच आगे बढ़ने पर सिफतैन रजा और डारेन असरफी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस मोबाइल में मिले संपर्कों, कॉल रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों के आधार पर चिट्टा सप्लाई करने वालों तथा संभावित खरीदारों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि जब्त चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे दुर्ग में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। चारों आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने पर मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

और भी पढ़ें:-एक्शन : ग्राहकों की तलाश में घूम रहे थे तस्कर, 8.85 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे गए

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें