Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशि…
जगदलपुर मारपीट मामला
जगदलपुर मारपीट मामला
जगदलपुर (बस्तर)

एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए

जगदलपुर के गंगानगर इलाके में युवक से मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 11:53 AM
जगदलपुर
जगदलपुर के गंगानगर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गंगानगर क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक डंडे लेकर एक दुकान और घर के सामने तोड़फोड़ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित युवक से पर्स और पैसे छीनने की कोशिश भी की गई। 

मारपीट के बाद मौके पर जुटी भीड़ 

घटना में युवक को चोटें आई हैं। मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों और पीड़ित के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।  बोधघाट थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरू की जांच, दो आरोपी फरार

पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
DSP सुमीत चंद्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें