Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायगढ़ एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिब…
रायगढ़ होटल पर पुलिस कार्रवाई
रायगढ़ होटल पर पुलिस कार्रवाई
रायगढ़

एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ के व्हाइट रोज होटल में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करने वाले संचालक पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 11:05 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले में होटल और लॉज की सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंची पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करना एक होटल संचालक को भारी पड़ गया। शहर के व्हाइट रोज होटल में औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर पुलिस ने संचालक को सुधार करने की हिदायत दी थी। आरोप है कि इस दौरान संचालक ने पुलिसकर्मियों के साथ गलत व्यवहार शुरू कर दिया। 
इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की जा रही है।

होटल-लॉज में चल रहा विशेष जांच अभियान

अभियान के तहत पुलिस टीम आगंतुकों की जानकारी, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही है। इसी क्रम में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के व्हाइट रोज होटल में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल में सुरक्षा से जुड़ी कुछ कमियां सामने आईं। पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28), निवासी फतेहामुड़ा जूटमिल थाना क्षेत्र को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि समझाइश देने के दौरान संचालक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका रवैया लगातार आक्रामक बना रहा।

थाने पहुंचने के बाद भी जारी रहा व्यवहार

स्थिति को देखते हुए पुलिस संचालक को कोतवाली थाना लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, थाने में भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इसके बाद उसके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

सुरक्षा नियमों पर पुलिस सख्त

अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, आने-जाने वाले लोगों का सत्यापन करना और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने साफ किया है कि जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें