Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 कि…
जगदलपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)

एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा

बस्तर पुलिस ने जगदलपुर बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके पास से करीब 4.04 लाख रुपये मूल्य का गांजा और नकद बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 12:42 PM
जगदलपुर
बस्तर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। जगदलपुर बस स्टैंड से एक युवक को 8.08 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में उसकी सप्लाई करने की तैयारी में था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का गांजा और नकदी बरामद की है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि जगदलपुर बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने 28 जून को बस स्टैंड स्थित आम के पेड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान सुकड़ा धुरवा के रूप में बताई।

बैग से बरामद हुआ 8.08 किलो गांजा 

वह ओडिशा के कोरापुट जिले के केंदुगुड़ा नदीपारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद लाल और सफेद रंग के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से 8.08 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से 700 रुपए नकद भी मिले। जब्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख 4 हजार रुपए बताई गई है। रायपुर में खपाने की थी योजना पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि पूछताछ के दौरान वह गांजा रखने या उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने जब्त गांजा और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया।
29 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें