Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग…
Villager killed in elephant attack
Villager killed in elephant attack
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत

Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जजवाल गांव के पास हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 05:18 PM
सूरजपुर
Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजवाल गांव के पास की बताई जा रही है। ग्रामीण के शव को जंगल से गुजर रहे अन्य लोगों ने देखा, जिसके बाद वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव मिलने के बाद जांच शुरू

कुछ समय बाद जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

हाथी की मौजूदगी से गांवों में दहशत

हाथी की मौजूदगी और हमले की घटना सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण जंगल की ओर जाने से भी सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें