Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष…
करोड़ का गांजा नष्ट
करोड़ का गांजा नष्ट
महासमुंद

जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा नष्ट किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये है। 2 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के 45 मामलों में जब्त 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम गांजे को जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में बेलसोंडा स्थित बालाजी प्लांट में नष्ट किया गया।

प्रकाशित: 03 Jul 2026, 07:36 AM · अपडेट: 09 Jul 2026, 12:06 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद. पुलिस ने पिछले चार दिनों में कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा का नष्टीकरण किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपए आंकी गई है। 
2 जुलाई को जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 45 प्रकरणों में जब्त कुल 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम (1869.930 किलोग्राम) अवैध गांजे को नष्ट किया गया। इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ 95 लाख 43 हजार 150 रुपए बताई गई है। 

कमेटी की उपस्थिति में नष्टीकरण  

नष्टीकरण की यह कार्रवाई बालाजी प्लांट, बेलसोंडा (महासमुंद) में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में की गई। नष्टीकरण से पूर्व सभी जब्त सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत गांजे को पूरी तरह नष्ट किया गया। इस दौरान कमेटी में पुलिस अधीक्षक महासमुंद (अध्यक्ष), जिला आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक महासमुंद उपस्थित रहे। 

बड़ी मात्रा में किया गया गांजा नष्ट 

इन 45 प्रकरणों में जिले के विभिन्न थानों से जुड़े मामले शामिल हैं, जिनमें थाना सिंघोड़ा के 4, कोमाखान के 13, बसना के 11, सरायपाली के 8, खल्लारी के 2, महासमुंद के 5 तथा बागबाहरा के 2 प्रकरण शामिल हैं। इनमें वर्ष 2025 के 5 प्रकरण तथा वर्ष 2026 के 40 प्रकरण सम्मिलित हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इससे पहले भी इसी अभियान के तहत अलग-अलग तिथियों पर बड़ी मात्रा में गांजा नष्ट किया जा चुका है। 

5 करोड़ से अधिका का मादक पदार्थ नष्ट 

29 जून 2026 को कुल 7 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 98 किलो 70 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपए) नष्ट किया गया था। इसमें कोमाखान, बसना और सांकरा थानों के मामले शामिल थे। 30 जून 2026 को कुल 33 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 95 किलो 30 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 34 लाख 73 हजार रुपए) का नष्टीकरण किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें