Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › पर्यावरण संरक्षण की पहल, साहू समाज ने सितली नाला …
सितली नाला में पौधरोपण
सितली नाला में पौधरोपण
महासमुंद

पर्यावरण संरक्षण की पहल, साहू समाज ने सितली नाला क्षेत्र में किया पौधरोपण

महासमुंद में ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत साहू समाज ने सितली नाला क्षेत्र में पौधरोपण किया। समाज के लोगों ने नाला संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 08:06 AM · अपडेट: 27 Sep 2026, 11:15 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर के पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों के संवर्धन के लिए स्वाध्याय केंद्र समिति द्वारा संचालित 'अविरल सितली-निर्मल सितली' अभियान दिन-प्रतिदिन एक एक नया रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में आज रविवार को साहू समाज ने अपनी सामाजिक सहभागिता निभाते हुए सितली नाला क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

श्रमदान और स्वच्छता अभियान जारी

अभियान के तहत सितली नाला को उसके प्राकृतिक और स्वच्छ स्वरूप में लौटाने के लिए प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक नियमित श्रमदान किया जा रहा है। आज सुबह भी नागरिकों ने नाला क्षेत्र से मिट्टी, झाड़ियों और कचरे की सफाई की। समाजसेवियों ने कहा कि सितली नाला महासमुंद शहर की प्राकृतिक पहचान है, और इसे सहेजना पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।

साहू समाज की सराहनीय पहल

सितली नाला के दोनों किनारों को हरियाली से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज साहू समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर पौधरोपण किया। समाज के लोगों ने पौधों की सुरक्षा और उनके संवर्धन की जिम्मेदारी भी ली। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। 

सितली नाला आने वाले समय में होगा सबसे सुंदर स्थल 

साहू समाज द्वारा किया गया पौधरोपण अन्य सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। जनभागीदारी से ही सितली नाला आने वाले समय में महासमुंद का सबसे सुंदर और रमणीय स्थल बनेगा। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला साहू संघ के अध्यक्ष ढालू राम साहू, मोहन साहू, पवन साहू, नंद कुमार साहू, केवल साहू, उत्तम वर्मा, अशोक ध्रुव, छन्नू साहू आदि मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें