Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अन्य खेल एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम का धमाका, पाकिस…
एफआईएच प्रो लीग
एफआईएच प्रो लीग
अन्य खेल

एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम का धमाका, पाकिस्तान को 7-1 से हराकर अंक तालिका में लगाई छलांग

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद भारत ने दमदार वापसी करते हुए लगातार सात गोल दागे। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 17वीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 09:51 AM
खेल डेस्क
एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-1 की बड़ी जीत दर्ज की। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआती झटके के बाद जिस अंदाज में वापसी की, उसने पाकिस्तान की पूरी टीम को बैकफुट पर ला दिया। 
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा बनाए रखा। भारत मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए अच्छी रही और उसने पहले गोल के साथ बढ़त बना ली। हालांकि भारतीय टीम ने संयम नहीं खोया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर बराबर किया और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाते हुए पाकिस्तान को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

हरमनप्रीत ने संभाली कमान

भारत ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया
लगातार बरसे गोल दूसरे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा, जबकि अगले ही मिनट जुगराज सिंह ने तेज काउंटर अटैक को गोल में बदलकर स्कोर 4-1 कर दिया। भारतीय टीम का हमला यहीं नहीं रुका। 41वें मिनट में अभिषेक ने सुखजीत सिंह के शानदार पास पर गोल किया। इसके दो मिनट बाद राज कुमार पाल ने रिबाउंड का फायदा उठाकर छठा गोल दाग दिया। अंतिम क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 53वें मिनट में शानदार फिनिशिंग करते हुए भारत का सातवां गोल कर पाकिस्तान की हार पर मुहर लगा दी। पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का मिडफील्ड और आक्रमण बेहद प्रभावी रहा। 

हार्दिक सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने मैच के दौरान 36 बार पाकिस्तान के सर्कल में प्रवेश कर लगातार दबाव बनाए रखा। मिडफील्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक सिंह को उनके बेहतरीन खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अंक तालिका में भारत को हुआ फायदा इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग की अंक तालिका में स्पेन को पीछे छोड़ते हुए सातवां स्थान हासिल कर लिया है।
भारत के अब 15 मैचों में 17 अंक हो चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार 17वीं जीत भी बन गई, जिसने टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
भारत के गोल करने वाले खिलाड़ी 19वां मिनट: सुखजीत सिंह 26वां मिनट: हरमनप्रीत सिंह (पेनल्टी कॉर्नर) 34वां मिनट: हार्दिक सिंह (पेनल्टी स्ट्रोक) 35वां मिनट: जुगराज सिंह 41वां मिनट: अभिषेक 43वां मिनट: राज कुमार पाल 53वां मिनट: दिलप्रीत सिंह
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें