गायत्री परिवार एवं विवेकानंद बेस्ट युवा मंडल लखौली से जुड़े खोमन ने एक बार फिर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर पहुंचकर 43वीं बार रक्तदान किया।
निरंतर रक्तदान के माध्यम से खोमन लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों की मदद करते आ रहे हैं। उनके इस सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण की संस्था के सदस्यों, साथियों और परिजनों ने सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
खोमन का कहना है कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उनके लगातार किए जा रहे इस प्रयास से समाज में मानवता और सेवा भावना का संदेश पहुंच रहा है। उनका यह योगदान अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा दे रहा है।


