Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग स्वतंत्रता दिवस पर सेंध लेक में हुड़दंग पड़ा भारी…
— विज्ञापन —
स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
रायपुर संभाग

स्वतंत्रता दिवस पर सेंध लेक में हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की बाइकें

रायपुर के सेंध लेक पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए और नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों के ई-चालान काटे। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 03:57 PM
आरंग
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेंध लेक में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे कुछ युवाओं को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। लेक के आसपास लगातार बढ़ रही स्टंटबाजी और हुड़दंग की शिकायतों के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने 15 अगस्त को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए, जबकि नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 59 लोगों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। 

स्टेडियम मार्ग पर पुलिस ने की घेराबंदी 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेंध लेक और स्टेडियम की ओर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लेक के आसपास और स्टेडियम पहुंच मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया। जांच के दौरान कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते और सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते मिले। 

तीन सवारी और तेज रफ्तार पर भी कार्रवाई 

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालाें का  वाहन किया जब्त
चेकिंग के दौरान कई दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी मिलीं। कुछ चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया। 

नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाया 

अभियान के दौरान कुछ नाबालिग भी वाहन चलाते मिले। पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कम उम्र के बच्चों को वाहन देना गंभीर लापरवाही है। इससे नाबालिग के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। 

स्टंटबाजी पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 

मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि सेंध लेक और आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा आम लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें