Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गलत इंजेक्शन से महिला की मौत Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Janjgir-Champa News: जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गलत इंजेक्शन से महिला की मौत Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › अभियान तेज : गरीब परिवारों को पट्टा देने की तैयार…
पट्टा सर्वे को लेकर तहसीलदार से चर्चा करते जनप्रतिनिधि
पट्टा सर्वे को लेकर तहसीलदार से चर्चा करते जनप्रतिनिधि
महासमुंद

अभियान तेज : गरीब परिवारों को पट्टा देने की तैयारी, महासमुंद में घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

महासमुंद नगर के 30 वार्डों में आवासहीन और सरकारी भूमि पर काबिज पात्र परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए पट्टा सर्वे अभियान शुरू हो गया है। तहसील प्रशासन ने शहर को तीन जोन में बांटकर तीन सर्वे टीमें गठित की हैं, जो 15 अगस्त तक सर्वे पूरा करेंगी। सर्वे के बाद पात्र परिवारों को नियमानुसार पट्टा जारी किया जाएगा।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 08:22 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:57 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षदगण भाऊराम साहू, माखन पटेल, पियूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार एवं एल्डरमेन पार्षद लाल विजय सिंहदेव ने शहर के 30 वार्डों में आवासहीन परिवारों को पट्टा अधिकार अधिनियम के तहत चल रहे सर्वे कार्य के संबंध में पर्यवेक्षक व तहसीलदार जुगलकिशोर पटेल से मुलाकात कर जानकारी ली। राठी ने पटेल से कहा कि छ.ग. शासन के राजस्व मंत्रालय द्वारा नगरीय क्षेत्र में गरीब परिवारों को आवास का पट्टा जारी करने का निर्देश दिया गया था तथा 15 अगस्त तक शासन ने जानकारी मांगी है। वर्तमान में सर्वे की क्या स्थिति है।

3 जोन में बांटकर होगा सर्वे  

पर्यवेक्षक पटेल ने बताया कि महासमुन्द शहर के 30 वार्डों को तीन जोन में बांटकर तीन टीमें बनाई गई हैं। जिसमें राजस्व आर.आई, पटवारी, नगरपालिका के मुहर्रिर, कर्मचारी व कोटवारों को शामिल किया गया है। ये टीमें 15 अगस्त तक वार्डों में सर्वे का कार्य करेंगी। सर्वे में सरकारी, घास जमीन, आबादी व टाऊन कन्ट्री प्लान के तहत आवासीय व मिश्रित जमीन को आधार लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई उपरांत मालिकाना हक का पट्टा दिया जावेगा।

पट्टे के नियम और दस्तावेज  

20 अगस्त 2017 से लगातार कब्जा को आधार माना गया है। ऐसे कब्जाधारी परिवार को अधिकतम 800 वर्ग फीट तक का पट्टा दिया जावेगा। कब्जे के प्रमाण के लिए नगरपालिका का सम्पत्ति कर या नल कर की रसीद, राशन कार्ड, बिजली बिल कोई भी एक दस्तावेज मान्य होगा। पटेल ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में सर्वे टीम जा रही है।

नपा उपाध्यक्ष के निर्देश  

न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने तहसीलदार श्री पटेल से कहा कि वार्डों में कब्जाधारियों के पट्टा सर्वे कार्य की जानकारी के लिए नगरपालिका अधिकारी द्वारा मुनादी कराई जाए। जिस वार्ड में टीम पहुंच रही है उस वार्ड में एक दिन पूर्व मुनादी होनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई परिवार बाहर है तो ऐसे लोगों के दस्तावेज पालिका या तहसील कार्यालय में लिए जाएं। इसकी भी जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि 2017 में कब्जाधारी ने यदि कब्जा दूसरे को दे दिया हो तो वर्तमान में जो व्यक्ति या परिवार कब्जे में है उसे ही कब्जाधारी माना जाए तथा उसी के नाम से पट्टा जारी किया जाए। सभी 30 वार्डों के पार्षदों को भी जानकारी भेजी जाए कि कब्जाधारियों को मालिकाना हक देने के लिए सर्वे कार्य जारी है, जिससे पार्षद भी सर्वे दल का सहयोग कर सकें।

गरीब परिवारों से अपील  

राठी ने शहर में निवासरत गरीब परिवार जो सरकारी जमीन में काबिज हैं उनसे अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मालिकाना हक दिया जा रहा है। सर्वे कार्य जारी है। आप सभी सक्रिय होकर सर्वे टीम को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं जिससे पट्टा जारी करने में आसानी होगी। सरकार की मंशा है कि हर गरीब परिवार को मालिकाना हक देकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ दिलाया जाए। इस महती योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें