Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति एक्शन : राजनांदगांव सहकारी बैंक में ब्याज गड़बड़ी, RBI ने लगाया 1 लाख का दंड ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति एक्शन : राजनांदगांव सहकारी बैंक में ब्याज गड़बड़ी, RBI ने लगाया 1 लाख का दंड ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़…
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति

शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति करीब दो घंटे तक सड़क किनारे मदद का इंतजार करता रहा। समय पर एंबुलेंस और पुलिस नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। इलाज में देरी के कारण घायल जगदीश जोशी की मौत हो गई।

कीर्तिमान न्यूज
30 Jul 2026, 10:47 AM
रन्नौद
क्या इंसानी जिंदगी की कीमत अब सिर्फ चुनावी बयानों और राजनीतिक धरनों तक ही सीमित रह गई है? शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से सामने आई एक खबर ने न केवल हमारी प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है, बल्कि समाज में लगातार घटती इंसानियत पर भी गहरा सवालिया निशान लगा दिया है। यहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति करीब दो घंटे तक मदद की आस में सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन न वक्त पर एंबुलेंस पहुँची और न ही पुलिस। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुँचे जनप्रतिनिधियों ने भी तड़पते व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने की जगह मामले को चुनावी मुद्दा बनाकर सड़क पर सियासत शुरू कर दी। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। 

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

खरैह गाँव के रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश जोशी (पिता भगवान लाल जोशी) अपनी बाइक से सजाई मार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरैह स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगदीश जोशी छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहाँ राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे तो बिठा दिया, लेकिन इसके आगे कोई कुछ न कर सका। 

एक घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा अमला 

चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन 'पुलिस केस' के झंझट में फँसने के डर से किसी भी राहगीर या ग्रामीण ने हिम्मत नहीं जुटाई कि वे घायल जगदीश को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचा सकें। दूसरी तरफ, सिस्टम की लापरवाही का आलम यह था कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और डायल-100 को लगातार फोन लगाए गए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय रघुवंशी का दावा है कि उन्होंने रन्नौद थाना प्रभारी, एसडीएम और तहसीलदार सभी को कई बार कॉल किया, लेकिन एक घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अमला या पुलिस की गाड़ी मौके पर नहीं पहुँची। 

सड़क पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

जब दो घंटे तक कोई सरकारी मदद या एंबुलेंस नहीं पहुँची, तो गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घायल (जो बाद में दम तोड़ चुके थे) के पास ही सड़क पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष विजय रघुवंशी ने आरोप लगाया कि रन्नौद पुलिस और प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण समय पर इलाज न मिलने से एक बेगुनाह की जान चली गई। वे मृतक को न्याय दिलाने के नाम पर धरने पर डटे रहे। 

किसी ने भी आगे आ के नहीं की मदद

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का दर्द कुछ और ही बयां कर रहा था। उनका साफ तौर पर कहना था कि जब इंसान की साँसें चल रही थीं, तब अगर बहसबाजी, भाषणबाज़ी और राजनीति को किनारे रखकर उसे किसी भी निजी वाहन से अस्पताल पहुँचा दिया जाता, तो शायद जगदीश जोशी आज जिंदा होते। यह हादसा सिस्टम की नाकामी तो बयां करता ही है, साथ ही यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि संकट के वक्त जब इंसानियत को आगे आना चाहिए, तब हम राजनीति के चक्रव्यूह में उलझकर किसी की जान दांव पर लगा देते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें