Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल
W 𝕏 f
होम महासमुंद फर्जी ऋण : महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर …
महिलाओं से ठगी करने वाले गिरफ्तार
महिलाओं से ठगी करने वाले गिरफ्तार
🔴 BREAKING महासमुंद

फर्जी ऋण : महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में सरकारी योजना और फ्री कुकर देने का झांसा देकर 138 महिलाओं के नाम पर फर्जी ऋण निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंडसलैंड बैंक के दो बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस मामले में अन्य बैंक कर्मचारियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज
02 Jul 2026, 08:00 AM
महासमुंद
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और फ्री कुकर देने का झांसा देकर ग्राम पिरदा की 138 महिलाओं के नाम पर फर्जी ऋण निकालकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 
बसना पुलिस ने इंडसलैंड बैंक के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) लक्ष्मीचंद देवांगन और मनोहर जटवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस पूरे खेल का एजेंट सुदर्शन साहू पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। 

फ्री कुकर से शुरू हुआ मामला 

मामले की शुरुआत तब हुई, जब ग्राम पिरदा निवासी रजनी देवांगन ने बसना थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सरकारी योजना का लाभ दिलाने और फ्री कुकर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लिए गए। बायोमेट्रिक सत्यापन के नाम पर सिस्टम एरर का बहाना बनाकर एक ही महिला के कई-कई बार फिंगरप्रिंट लिए गए। 

बिना जानकारी निकाल लिया ऋण

कुछ समय बाद जब भारत फाइनेंस के कर्मचारियों ने महिलाओं से ऋण की किश्त जमा करने की मांग की, तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि महिलाओं की जानकारी-सहमति के बिना उनके नाम पर 50,450 रुपए से लेकर 58 हजार तक के ऋण स्वीकृत कर राशि निकाल ली गई थी।

138 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की पुष्टि 

पुलिस ने बैंक दस्तावेजों, तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि बैंक आईडी और बायोमेट्रिक प्रणाली का दुरुपयोग कर यह पूरा फर्जीवाड़ा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। विवेचना में अब तक ग्राम पिरदा की 138 महिलाओं के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की पुष्टि हो चुकी है। 

आरोपी से पूछताछ जारी 

1 जुलाई 2026 को बसना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। बसना पुलिस अब इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य बैंक कर्मचारियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें