अगर आप कम बजट में ऐसी गोल्ड बालियां तलाश रही हैं जो रोजाना पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें, तो हल्के वजन वाले डिजाइन बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये बालियां न सिर्फ पहनने में सुविधाजनक होती हैं, बल्कि हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाती हैं।
रोजाना सोने के भारी गहने पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन कानों में पहनी जाने वाली हल्की बालियां हर महिला की ज्वेलरी कलेक्शन का जरूरी हिस्सा होती हैं। 4 से 5 ग्राम में तैयार होने वाले सिंपल और सोबर डिजाइन देखने में आकर्षक लगते हैं और हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचते हैं।
जियोमेट्रिक डिजाइन की स्टाइलिश बाली
अगर आप पारंपरिक हूप्स से थोड़ा अलग लुक चाहती हैं, तो ट्विस्टेड गोल्ड हूप बाली एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी घुमावदार डिजाइन इसे खास बनाती है। लगभग 5 ग्राम तक में तैयार होने वाला यह डिजाइन वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। ट्रेंडी और मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए जियोमेट्रिक डिजाइन वाली बालियां बेहतरीन चॉइस हैं। फ्रंट में लगी छोटी-सी स्टोन डिटेल इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है। ऑफिस, पार्टी, छोटे फंक्शन या रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह डिजाइन बेहद स्टाइलिश नजर आता है।
लीफ पैटर्न की एलिगेंट बाली
अगर आप सिंपल हूप्स से हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो टेक्सचर्ड गोल्ड हूप डिजाइन पर नजर डाल सकती हैं। इसकी बारीक नक्काशी और शानदार फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है। हल्का वजन होने की वजह से इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। प्रकृति से प्रेरित डिजाइन पसंद करने वालों के लिए लीफ पैटर्न वाली गोल्ड बालियां शानदार विकल्प हैं। पत्तियों की आकृति वाला यह डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इसका हल्का और सादा लुक इसे डेली वियर के साथ-साथ एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के लिए उपयुक्त बनाता है।स्टोन लटकन वाली क्लासी बाली
अगर आप हल्के गहनों में थोड़ा ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो स्टोन लटकन वाली बालियां आपकी पसंद बन सकती हैं। छोटे हूप के साथ लगा स्टोन इसे एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। इसे आप रोजाना पहनने के अलावा फैमिली फंक्शन, गेट-टुगेदर या कैजुअल आउटिंग में भी आसानी से पहन सकती हैं। मोतियों वाली गोल्ड बालियां कभी भी फैशन से बाहर नहीं होतीं। छोटे हूप के साथ लगा पर्ल इस डिजाइन को बेहद सॉफ्ट और क्लासिक लुक देता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल, फॉर्मल और फ्यूजन तीनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है और हर मौके पर आकर्षक दिखाई देता है।