Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › फीफा वर्ल्ड कप 2026 : चोटिल नेमार पहले मैच से बाह…
वर्ल्ड कप 2026 मोरक्को मैच से बाहर हुए नेमार
वर्ल्ड कप 2026 मोरक्को मैच से बाहर हुए नेमार
फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : चोटिल नेमार पहले मैच से बाहर, ब्राजील की रणनीति बदलेगी

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पिंडली की चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कोच कार्लो एंचेलोटी ने उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है। नेमार की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है और उनके पूरे ग्रुप स्टेज में खेलने पर भी संशय जताया जा रहा है।

क
प्रकाशित: 13 Jun 2026, 03:37 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:14 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही ब्राजील टीम को पहला मैच शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर मोरक्को के खिलाफ होने वाले ग्रुप-सी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने पुष्टि की है कि नेमार अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी वापसी में अभी समय लगेगा सबसे बड़ी चिंता यह है कि नेमार की फिटनेस को लेकर अब पूरे ग्रुप स्टेज में उनके खेलने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वह ग्रुप चरण के सभी मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं, हालांकि ब्राजील टीम अभी उनकी जल्द वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। 

मई में लगी थी चोट

नेमार पिछले महीने क्लब फुटबॉल के दौरान लगी दाहिनी पिंडली (काफ) की चोट से जूझ रहे हैं। इसी चोट के कारण वह ब्राजील के कई मुकाबलों और प्रशिक्षण सत्रों से दूर रहे। वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के बावजूद वह अब तक पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं। कोच एंचेलोटी ने कहा कि नेमार तेजी से रिकवरी के लिए मेहनत कर रहे हैं और टीम को उम्मीद है कि वह जल्द मैदान पर लौटेंगे। हालांकि फिलहाल उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। 

ब्राजील के लिए अहम हैं नेमा

34 वर्षीय नेमार ब्राजील के सर्वकालिक सबसे सफल गोल स्कोरर हैं पिछले एक दशक से वह टीम के सबसे बड़े चेहरों में शामिल रहे हैं। चोटों के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर कई बार प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद उनकी मौजूदगी टीम के मनोबल और आक्रमण दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। कार्लो एंचेलोटी ने भी साफ किया कि नेमार को सिर्फ उनके खेल के लिए नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और अनुभव को देखते हुए भी टीम में शामिल किया गया है। 

मोरक्को से आसान नहीं होगी चुनौती

ब्राजील का पहला मुकाबला मोरक्को से है, जिसने हाल के वर्षों में विश्व फुटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2022 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मोरक्को की टीम को इस बार भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में नेमार की गैरमौजूदगी ब्राजील के लिए चुनौती बढ़ा सकती है। 

ग्रुप-सी में आगे ये मुकाबले

वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील को मोरक्को के बाद हैती और स्कॉटलैंड से भी मुकाबले खेलने हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि नेमार इन मैचों में से किसी एक तक फिट होकर वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें