Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Delhi Protest: आज INDIA गठबंधन का मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › फीफा वर्ल्ड कप : एस्टाडियो एज्टेका का अंधेरा, मेक…
इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप : एस्टाडियो एज्टेका का अंधेरा, मेक्सिको को घर में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इंग्लैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और अब उसका सामना नॉर्वे से होगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Jul 2026, 10:16 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:08 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 से एक बेहद चौंकाने वाली और ऐतिहासिक खबर सामने आ रही है। राउंड ऑफ 16 के सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
यह हार मेक्सिको के फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि यह मुकाबला उनके सबसे बड़े गढ़ माने जाने वाले 'एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम' में खेला जा रहा था। इस मैदान पर मेक्सिको को 13 साल बाद किसी मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी है। 

क्वार्टर फाइनल क टिकट पक्का

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मैच के दूसरे हाफ में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इंग्लिश टीम मेजबानों पर भारी पड़ी और क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड की टीम मेक्सिको सिटी के हाई एल्टीट्यूड (अधिक ऊंचाई) और वहां के माहौल में ढली हुई नजर आई। खेल के 36वें मिनट में स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने शानदार गोल दागकर इंग्लैंड का खाता खोला। 

नहीं मनी मेक्सिको ने हार 

मेक्सिको की टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि ठीक दो मिनट बाद (38वें मिनट) बेलिंगहैम ने एक और जादुई गोल कर इंग्लैंड को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। हालांकि, घरेलू दर्शकों के शोर के बीच मेक्सिको ने हार नहीं मानी। 42वें मिनट में जूलियन क्विन्योनेस ने एक बेहतरीन फील्ड गोल दागकर मेक्सिको की मैच में वापसी कराई। पहला हाफ खत्म होने तक स्कोर इंग्लैंड के पक्ष में 2-1 था। दूसरा हाफ किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था। 

हैरी केन 
बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ 

मैच में ट्विस्ट तब आया जब 54वें मिनट में इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वांसा को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। अब इंग्लैंड को बाकी का मैच सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना था। मेक्सिको के पास बराबरी करने का यह सबसे सुनहरा मौका था, लेकिन पासा उल्टा पड़ गया। 60वें मिनट में इंग्लैंड को एक पेनल्टी मिली, जिसे कप्तान हैरी केन ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर दिया और स्कोर 3-1 कर दिया। 

डिफेंस की दीवार भेदने में नाकाम 

मेक्सिको ने इसके बाद भी अपने हमले जारी रखे। 69वें मिनट में राउल जिमेनेज ने पेनल्टी के जरिए गोल कर स्कोरलाइन को 3-2 पर ला खड़ा किया। आखिरी मिनटों में मेक्सिको ने इंग्लैंड के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए, लेकिन इंग्लिश डिफेंस की दीवार को भेदने में नाकाम रहे। आखिरकार रेफरी की अंतिम सीटी के साथ ही इंग्लैंड ने 3-2 से मैच अपने नाम कर लिया। 

क्वार्टर फाइनल का मैच और भी दिलचस्प 

एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में मेक्सिको को हराना किसी भी टीम के लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा माना जाता है। इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पिछले 89 मैचों में मेक्सिको को सिर्फ 2 बार हार मिली थी। यहां उनकी आखिरी हार साल 2013 में हुई थी, लेकिन इंग्लैंड ने आज इस 13 साल पुराने तिलस्म को तोड़ दिया। क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी इंग्लैंड की राह अब और दिलचस्प होने वाली है। 

अब देखने मिलेगी कांटे की टक्कर 

अगले दौर में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा, जो खुद पांच बार की चैंपियन ब्राजील को उलटफेर का शिकार बनाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। फुटबॉल फैंस को अब एक और कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें