Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ वायरल वीडियो के बाद FIR : प्रोफेसर ने लगाया मारपी…
प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ FIR दर्ज
प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ FIR दर्ज
रायगढ़

वायरल वीडियो के बाद FIR : प्रोफेसर ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, युवती पर केस दर्ज

रायगढ़ के लैलूंगा में सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रोफेसर ने युवती पर रुपये मांगने, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 03:38 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 07:19 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक से मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक युवती प्रोफेसर को थप्पड़ मारते हुए नजर आई थी। अब इस मामले में प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार राजीव गांधीनगर निवासी रेमन भार्गव (43) वर्तमान में भागीरथी पटेल कॉलोनी लैलूंगा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। 

युवती से घरेलू संबंध होने की कही बात 

रेमन भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया कि उसी कॉलोनी में रहने वाली काजल मिंज नामक युवती का उनके घर आना-जाना था। इसी वजह से दोनों के बीच घरेलू संबंध जैसे व्यवहार थे। प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि काजल मिंज ने उनसे उधार में रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब भी दोनों की मुलाकात होती, युवती फिर से रुपये की मांग करती थी। रुपये नहीं देने पर वह कथित रूप से गाली-गलौज करती थी। रेमन भार्गव के अनुसार 30 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे काजल मिंज ने उनसे फिर रुपये मांगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और युवती ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने उनका कॉलर पकड़कर तीन-चार थप्पड़ मार दिए। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने बीच-बचाव किया। प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि युवती ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसके डर से वह लैलूंगा छोड़कर रायगढ़ आ गए थे। इसके बाद बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 

युवती के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज 

पुलिस ने रेमन भार्गव की शिकायत पर काजल मिंज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें युवती ने राजीनामा के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने पिछले मंगलवार को प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ भी BNS की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया था।लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि बुधवार को रेमन भार्गव की शिकायत पर युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें