Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम धमतरी धमतरी में खुलेगा पहला पशु औषधि विक्रय केंद्र, पशु…
धमतरी पशु औषधि केंद्र PAVK
धमतरी पशु औषधि केंद्र PAVK
धमतरी

धमतरी में खुलेगा पहला पशु औषधि विक्रय केंद्र, पशुपालकों को मिलेगी सस्ती दवाइयां

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। अब पशुओं के इलाज के लिए जेनेरिक दवाइयां स्थानीय स्तर पर सस्ती और उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए धमतरी विकासखंड में जिले के पहले पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 06:34 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 06:54 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। अब पशुओं के इलाज के लिए जेनेरिक दवाइयां स्थानीय स्तर पर सस्ती और उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए धमतरी विकासखंड में जिले के पहले पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP) के तहत पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती पशु औषधियां उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसी योजना के तहत धमतरी में पशु औषधि विक्रय केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया हुई पूरी

धमतरी विकासखंड में प्रस्तावित पहले PAVK के लिए प्राप्त आवेदन को पोर्टल पर स्वीकृति मिलने के बाद 6 अगस्त 2026 को आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पोर्टल पर स्वीकृत आवेदनों में यह अब तक का एकमात्र आवेदन है, जो दस्तावेज सत्यापन के चरण तक पहुंचा है। इससे जिले को इस पहल में अग्रणी अवसर मिला है। 

पशुपालकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

पशु औषधि विक्रय केंद्र शुरू होने के बाद धमतरी विकासखंड क्षेत्र के पशुपालकों को जेनेरिक पशु दवाइयां आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पशुओं के इलाज पर होने वाला खर्च कम होगा और जरूरत के समय दवाइयां मिलने में भी सुविधा होगी।

पशुधन को अर्थव्यवस्था का आधार 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन को राज्य की महत्वपूर्ण संपदा मानते हैं। उनका उद्देश्य है कि पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय का अहम आधार है, इसलिए पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।

दूर-दराज जाने की जरूरत होगी कम

 PAVK के संचालन से पशुपालकों को पशुओं की दवाइयों के लिए दूर के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर दवाइयां उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और पशुओं का इलाज भी जल्द शुरू किया जा सकेगा।

जिले में पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी में पशु औषधि विक्रय केंद्र की स्थापना को पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे जिले के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें