Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Flat Maintenance Issue: मेंटेनेंस के नाम पर वसूली…
Naya Raipur flats maintenance issue ( Image Source - Keertiman Media )
Naya Raipur flats maintenance issue ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Flat Maintenance Issue: मेंटेनेंस के नाम पर वसूली, खराब लिफ्टअग्निशामक यंत्र खाली सीपेज और सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल

Flat Maintenance Issue: नया रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 और 30 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों में मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद लिफ्ट, अग्नि सुरक्षा, सीपेज और सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं से रहवासी परेशान हैं। लोगों ने सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई है।

कीर्तिमान न्यूज
13 Sep 2026, 08:05 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Flat Maintenance Issue: नया रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 और 30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के बहुमंजिला फ्लैटों में रहने वाले लोग इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर उनसे हर महीने नियमित शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। छह मंजिला इमारतों में लोगों की सहूलियत के लिए दो-दो लिफ्ट लगाई गई थीं, लेकिन देखरेख के अभाव में एक लिफ्ट लगातार बंद रहती है। ऐसे में छठी मंजिल पर रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को हर दिन सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था केवल शो-पीस 
खराब लिफ्ट, पूरी बदहाल व्यवस्था 

इमारतों में आपातकालीन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। हर मंजिल पर लगाए गए अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) महीनों से खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कभी कोई अनहोनी या आगजनी की घटना हो जाए, तो बचाव का कोई रास्ता नहीं बचेगा। इसके अलावा, परिसरों में सुरक्षा गार्डों की तैनाती न होने से भी लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

खाली हो रहे फ्लैट, मकान मालिकों में नाराजगी 

दीवारों में भारी सीपेज और मेंटेनेंस की अनदेखी के चलते अब कई किरायेदारों ने फ्लैट खाली करने की सूचना मकान मालिकों को दे दी है। सुविधाओं के अभाव में घर खाली होने से फ्लैट मालिकों में भारी आक्रोश है। रहवासियों के मुताबिक, इस पूरी स्थिति के बारे में स्थानीय प्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदार को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बड़ा सवाल: आखिर कहां जा रहा मेंटेनेंस चार्ज ? 

जब रहवासी हर महीने अपनी जेब से रखरखाव का पैसा दे रहे हैं, तो बुनियादी व्यवस्थाएं इतनी बदहाल क्यों हैं? बंद लिफ्ट और खाली फायर सिलेंडरों का मामला सिर्फ असुविधा का नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा है। जिम्मेदार अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें